Kanpur News:16 लाख की लागत से बना यूनिट, अब कचरा बनेगा आय का साधन

Kanpur News: कानपुर नगर की विधनू ब्लॉक की रमईपुर ग्राम पंचायत अब पूरे इलाके के लिए मिसाल बन चुकी है। यहां स्वच्छता के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया गया है। गांव में ऐसा मॉडल तैयार किया गया है, जहां कूड़े-कचरे को सिर्फ निस्तारित ही नहीं किया जा रहा, बल्कि उससे कमाई भी हो रही है।

सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रमईपुर में बने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट और आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

16 लाख की लागत से बना यूनिट

डीपीआरओ मनोज कुमार ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत ने 16 लाख रुपये की लागत से इस यूनिट का निर्माण कराया और जरूरी मशीनें खरीदीं। इसके बाद से यहां प्लास्टिक और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का काम व्यवस्थित तरीके से शुरू हो गया है।

Kanpur News Dm 2

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज–2 योजना के अंतर्गत बने ये केंद्र अब ग्राम पंचायत के लिए आय का स्रोत भी बन रहे हैं। यहां इकट्ठा किया गया कचरा छंटाई और प्रोसेसिंग के बाद आगे बेच दिया जाता है। इससे सफाई कर्मियों को रोजगार और पंचायत को आय दोनों मिल रहे हैं।

गांव के लोग भी अब इस पहल से जुड़कर गर्व महसूस कर रहे हैं। कचरे से कमाई और गांव में बढ़ती सफाई देखकर ग्रामीणों में उत्साह है।

Also Read: शिवपाल यादव का बड़ा खुलासा: अमित शाह ने दिया था मंत्री पद का ऑफर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.