लखनऊ में उन्नाव के तीन Heroes का सम्मान, गोल्डन गाला अवार्ड से नवाजे जाएंगे अनूप, रचना और प्रदीप

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की तीन शख्सियतें, जिन्होंने शिक्षा, पर्यावरण और समाजसेवा के क्षेत्र में शानदार काम किया है, उन्हें लखनऊ में ‘गोल्डन गाला अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान ‘नव अंशिका फाउंडेशन’ के 6वें स्थापना दिवस पर दिया जा रहा है।

इस समारोह में, टीवी सीरियल सपना बाबुल का… बिदाई की अभिनेत्री पारुल भी सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर शामिल होंगी।

कौन हैं ये तीन Heroes जिन्हें मिलेगा सम्मान

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र अपूर्व (ट्री मैन): पिछले 25 सालों से पुलिस में अपनी ड्यूटी के साथ-साथ, अनूप मिश्र पर्यावरण और गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनके इस अथक प्रयास और समाज को नई दिशा देने के लिए उन्हें गोल्डन गाला सम्मान दिया जाएगा।

शिक्षिका डॉ. रचना सिंह: कोरोना काल में समाजसेवा के लिए राज्य पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं डॉ. रचना, कंपोजिट विद्यालय में पढ़ाती हैं। उन्होंने ‘दैनिक अभिभावक सहभागिता’ जैसे नवाचारों के जरिए स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ाई है और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सराहनीय काम किया है। उनके इन प्रयासों के लिए उन्हें ‘नव अंशिका अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा।

शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा: शिक्षा के अलावा, प्रदीप वर्मा ने उत्तर प्रदेश में नशामुक्ति आंदोलन चलाने का बीड़ा उठाया है। बाल श्रम रोकने, बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके बेहतरीन कामों के लिए उन्हें गोल्डन गाला सम्मान मिलेगा।

संस्था की फाउंडर नीशू त्यागी ने बताया कि इस सम्मान समारोह का मकसद समाज के उन गुमनाम नायकों को पहचान देना है, जो निस्वार्थ भाव से समाज की भलाई के लिए काम करते हैं।

रिपोर्ट: मो. आतिफ (अनम)

Also Read: IND vs UAE: 27 गेंद में खत्म हुआ मैच, भारत के नाम एशिया कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.