सीतापुर जेल में आजम खान से मिले अब्दुल्ला आजम, पिता की सेहत को लेकर जताई चिंता

Sitapur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को डूंगरपुर मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम उनसे मिलने के लिए सीतापुर जेल पहुंचे हैं। गुरुवार को अब्दुल्ला आजम के साथ सपा के दो और नेता यूसुफ मलिक और अनवर हुसैन भी मौजूद थे।

आजम खान पिछले 23 महीनों से सीतापुर जेल में बंद हैं। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के एक दिन बाद ही अब्दुल्ला अपने पिता से मिलने गए। जेल मैनुअल के मुताबिक, उन्होंने ऑनलाइन मुलाकात का पंजीकरण भी कराया था।

आजम खान से मिलने के बाद अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बात की और हाई कोर्ट को जमानत देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने पिता की सेहत को लेकर भी चिंता जताई। अब्दुल्ला ने कहा कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, और उम्र बढ़ने के साथ-साथ जेल में रहने से उनका स्वास्थ्य और खराब हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके पिता जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।

जब उनसे दूसरे मामलों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया और सिर्फ इतना कहा, आप दुआ कीजिए कि वो जल्द बाहर आएं। वहीं, राजनीतिक सवालों पर भी उन्होंने चुप्पी साधे रखी।

Also Read: राहुल गांधी से CRPF परेशान! डीजी सिक्योरिटी ने खरगे को लिखा पत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.