Ayodhya News: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नए सदस्य बने कृष्ण मोहन, अयोध्या में हुआ सम्मान
Ayodhya News: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सदस्य कृष्ण मोहन ने सोमवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। कामकाज शुरू करने से पहले वह सबसे पहले रामलला के दरबार पहुंचे और दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद हनुमानगढ़ी जाकर उन्होंने पूजा-अर्चना की।
ट्रस्ट की ओर से उन्हें राम दरबार परिसर में महासचिव चंपत राय ने नियुक्ति पत्र सौंपा। बता दें कि 9 सितंबर को अयोध्या में हुई बैठक में कृष्ण मोहन को सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। वह हरदोई के निवासी हैं और दिवंगत ट्रस्ट सदस्य कामेश्वर चौपाल के ही समाज से आते हैं।
“राम मंदिर का संघर्ष काल बहुत लंबा रहा है। इस दौरान कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। आज जब मंदिर भव्य स्वरूप में खड़ा है, यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। ट्रस्ट मुझे जो भी जिम्मेदारी देगा, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।”कृष्ण मोहन, नवनियुक्त सदस्य
रामलला के दर्शन और हनुमानगढ़ी में पूजा के बाद बावन मंदिर में संतों ने उनका सम्मान किया और आशीर्वाद भी दिया।
Also Read: Lucknow News: हॉस्टल में घुसे हथियारबंद दबंग, मोबाइल-नकदी लूटकर फरार

