Ghaziabad News: ट्रक ने महिला हेड कांस्टेबल को कुचला, मौके पर मौत
Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां लाल कुआं के पास नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला हेड कांस्टेबल को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान अनुराधा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना की रहने वाली थीं। वह 2011 में यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थीं और फिलहाल नोएडा के दादरी थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थीं।
यह हादसा उस समय हुआ जब अनुराधा सुबह अपनी स्कूटी से गाजियाबाद से नोएडा में अपनी ड्यूटी पर जा रही थीं। जैसे ही वह वेव सिटी थाना इलाके के पास पहुंचीं, एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही उनकी जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही वेव सिटी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Also Read: Kannauj News: सिरफिरे आशिक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, हाफ एनकाउंटर के बाद बचाया गया प्रेमिका का बेटा

