जीएसटी में छूट के बाद सांसद जगदंबिका पाल ने व्यापारियों का किया अभिनंदन

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जीएसटी में दी गई छूट का स्वागत करते हुए नवी मुंबई के वाशी सेक्टर-17 स्थित जीजा माता चौक पर सोमवार को एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले के लिए केंद्र सरकार का अभिनंदन किया।

सांसद जगदंबिका पाल ने भी की तारीफ

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर-डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल ने फोन पर ‘संदेश वाहक‘ से बात करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दुकानदारों ने हिस्सा लिया और सरकार के इस निर्णय की सराहना की।

इस मौके पर कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे, जिनमें राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार, सांसद जाशु भाई राठवा और सांसद महेश कश्यप शामिल थे। इसके साथ ही, नवी मुंबई भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल पाटिल, पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कौशिक और पूर्व नगरसेवक मुनावर पटेल भी सभा में उपस्थित रहे।

मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम खान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। यह सभा सरकार के जीएसटी सुधारों को लेकर आम जनता और व्यापारियों के बीच उत्साह को दर्शाती है।

Also Read: लखनऊ के KGMU ट्रॉमा सेंटर में हंगामा, नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर आमने-सामने, 9 के खिलाफ FIR

Get real time updates directly on you device, subscribe now.