Kanpur News: ग्रीनपार्क में मैच से पहले ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, कड़ी सुरक्षा व पार्किंग व्यवस्था तय
Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले भारत-‘ए’ बनाम ऑस्ट्रेलिया-‘ए’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस अलर्ट हो गई है। सोमवार को एसीपी ट्रैफिक विजय प्रताप ने स्टेडियम और उसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रवेश-निकास द्वार, पार्किंग स्थल और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया।
एसीपी ने निर्देश दिए कि दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक संचालन सुचारु और सुरक्षित रखा जाए। साथ ही पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हो तथा एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड वाहनों के लिए रास्ता हर समय खाली रखा जाए।

हाईवे पर सख्त कार्रवाई
सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-34 और 19 पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया।
- एनएच-34 पर 71 ट्रक, 19 बस और 138 दो/चार पहिया वाहनों समेत कुल 228 चालान किए गए।
- एनएच-19 पर 10 ट्रक, 7 बस और 73 दो/चार पहिया वाहनों समेत कुल 90 चालान हुए।
इसके लिए हाईवे पर 8 स्थानों पर बैरियर लगाए गए और हर 20 किलोमीटर पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल टीमें तैनात की गईं।

1764 चालान एक दिन में
कानपुर कमिश्नरेट ट्रैफिक पुलिस ने 21 सितंबर को नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की।
- रॉन्ग साइड वाहन – 141
- ट्रिपल सवारी – 89
- एचएसआरपी – 40
- अन्य – 1494
“नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान जारी
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 1 से 30 सितंबर तक “No Helmet, No Fuel” अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिना हेलमेट पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जा रहा है। यातायात पुलिस ने अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं, रॉन्ग साइड न चलें, गति सीमा का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।
Also Read: 61 साल बाद यूपी को मिली ‘राष्ट्रीय जम्बूरी’ की मेजबानी, लखनऊ में जुटेंगे 35 हजार स्काउट और गाइड

