Lucknow News: सपा विधायक के साले ने खुदकुशी की, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जो विशेषज्ञों के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। ऐसा ही एक मामला लखनऊ के विपुल खंड में सामने आया है, जहाँ समाजवादी पार्टी के विधायक कावेंद्र चौधरी के 27 वर्षीय साले कार्तिक राज ने आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CAT की तैयारी कर रहा था मृतक, था मानसिक तनाव में

मृतक कार्तिक राज के परिजनों ने बताया कि कार्तिक CAT की तैयारी कर रहा था और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से परेशान था। हालांकि, तनाव का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार, कार्तिक ज्यादातर समय खुद को अकेले कमरे में बंद रखता था और किसी से भी बातचीत नहीं करता था। परिवार ने उसे लोगों से घुलने-मिलने के लिए कई बार समझाया, लेकिन वह अकेलेपन में ही रहना पसंद करता था।

हाई-प्रोफाइल मामला

कार्तिक राज के पिता शोभाराम वर्मा जिला पंचायत में असिस्टेंट इंजीनियर हैं, और परिवार अंबेडकरनगर से है। उनकी मां गोमती अंबेडकरनगर में ही एक होटल चलाती हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को भी आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव ही लग रहा है।

यह मामला इसलिए भी हाई-प्रोफाइल हो गया है क्योंकि कार्तिक की बहन की शादी सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के बेटे व विधायक कावेंद्र चौधरी से हुई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Also Read: वायनाड में वनदुर्गा बांबू प्रोडक्ट्स चलाने वाली सरस्वती से मिलीं प्रियंका गांधी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.