कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sandesh Wahak Digital Desk: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को तेज बुखार आने के बाद बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें एमएस रमैया अस्पताल में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नज़र बनाए हुए है।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार देर रात खड़गे को लगातार बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में बेंगलुरु के इस प्रसिद्ध अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचते ही मेडिकल टीमों ने तुरंत उनके कई आवश्यक टेस्ट किए।

डॉक्टरों ने बताया है कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर खड़गे को पूरी तरह से स्थिर होने तक निगरानी में रखा जाएगा। मेडिकल टीम बुखार के सही कारण का पता लगाने के लिए जाँच कर रही है। अस्पताल प्रशासन से जल्द ही उनकी सेहत से जुड़ी और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

कांग्रेस अध्यक्ष के अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर से देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता फैल गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सोशल मीडिया पर भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के संदेश आ रहे हैं।

Also Read: PM मोदी ने जारी किया विशेष डाक टिकट और सिक्का, बोले- स्वयंसेवकों का राष्ट्र सेवा में अनवरत योगदान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.