Amethi News: सपा नेता के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत, कार चालक फरार
Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सपा नेता उदय राज यादव के भतीजे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सामने से बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी
जानकारी के अनुसार, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर मार्ग स्थित श्री का पुरवा गांव के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान संतोष यादव (पुत्र श्याम सुंदर यादव, निवासी महाराजपुर) के रूप में हुई है। संतोष शनिवार रात सुल्तानपुर की ओर से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह श्री का पुरवा तिराहे के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं, अमेठी कोतवाली पुलिस भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
Also Read: बिहार चुनाव में गरमाया बुर्के पर सियासत, बीजेपी की पहचान मिलान की मांग से तिलमिलाई RJD

