वाराणसी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई माता की चौकी और गरबा

Varanasi News: वाराणसी कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में रविवार को महिला भूमिहार समाज की ओर से माता की चौकी और गरबा का भव्य आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में भक्त‍ि, भव्यता और सांस्कृतिक रंग एक साथ झलके।

समारोह की शुरुआत मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस दौरान प्रोफेसर ऊषा किरण और रीता सिन्हा ने पुष्प, धूप एवं नैवेद्य अर्पित कर मां आदिशक्ति की पूजा-अर्चना की।

भक्त‍िमय वातावरण में उपस्थित सभी सदस्य भजन, कीर्तन और देवी गीतों के सुरों में डूब गए। सभी ने मां दुर्गा के गुणों का स्मरण करते हुए भक्ति रस में सराबोर होकर देवी गीतों पर झूम उठे।

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डॉ. राजलक्ष्मी राय ने कहा कि “मां जगजननी समस्त ब्रह्मांड की माता हैं। उन्होंने अपनी दिव्य शक्तियों से आसुरी प्रवृत्तियों का विनाश कर सुख, समृद्धि और शांति का वरदान दिया। हर स्त्री में भी वही शक्ति निहित है, जो अपने सद्गुणों से समाज को नई दिशा दे सकती है।”

मां के भजनों के बाद उपस्थित सदस्यों ने हलवा, चना और फल प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद गरबा नृत्य की शुरुआत हुई, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर एकल और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलों का भी आयोजन हुआ।

सभी ने प्रसाद और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया

इस आयोजन की सफलता का श्रेय समिति की सदस्याओं डॉ. अंशु राय, डॉ. जोशी राय, साध्वी राय और प्रियंका सिंह को दिया गया, जिनके अथक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. मंजुला चौधरी, किरण सिंह, डॉ. विजेता, वंदना सोनी, प्रतिमा, संगीता, पुष्पा, प्राची, चंद्रकला, पूनम, सरिता, बबीता, सुमन सिंह, स्वप्निल, रिमझिम, पायल, नीलू, खुशबू, सविता, रंजन, सुमन, कुसुम, किरण, संजू, रितु, सीमा, अनीता, बिना, प्रिया, नीलिमा, आशा, उमा, स्मिता और रेखा सहित कई महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का संचालन अंशु राय और प्रियंका सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजलक्ष्मी राय और पूनम सिंह ने दिया।

Also Read: Lucknow News: फर्जी अपहरण की साजिश बेनकाब, पुलिस पर दबाव बनाने के लिए बाप-बेटे ने रचा था षड्यंत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.