Farrukhabad News: टेक-ऑफ के दौरान निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

Farrukhabad News: जिले के निसाई हवाई पट्टी पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब टेक-ऑफ के दौरान एक निजी विमान असंतुलित होकर रनवे से फिसल गया और मिट्टी में धंस गया। गनीमत रही कि विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।

भोपाल जा रहा था विमान, फैक्ट्री अधिकारियों को लेकर उड़ान भर रहा था

यह छोटा निजी विमान जेट सर्विस एविएशन कंपनी का था, जो वुड वाइन बियर फैक्ट्री के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर भोपाल के लिए रवाना हो रहा था। फैक्ट्री का निर्माण कार्य खिमसेपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट में चल रहा है और अधिकारी इसके निरीक्षण के लिए फर्रुखाबाद पहुंचे थे।

टेक-ऑफ के दौरान अचानक विमान असंतुलित हो गया और रनवे छोड़ते हुए मिट्टी में जा धंसा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

तेजी से पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम भी अलर्ट पर थी और तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। सीओ, एसडीएम सदर समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, उन्हें लैंडिंग की सूचना बेहद कम समय में दी गई थी, जिससे सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया में कुछ चुनौतियां भी आईं।

डीएमडी अब जाएंगे आगरा से भोपाल

विमान में सवार वुड वाइन बियर फैक्ट्री के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अरोड़ा अब आगरा के रास्ते भोपाल जाएंगे। कंपनी ने इस घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है और आगे की जांच के संकेत दिए हैं

Also Read: तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से किया बड़ा चुनावी वादा, बोले- 20 महीने में हर घर सरकारी नौकरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.