Lucknow News: गैंगरेप के आरोपियों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

Lucknow News: लखनऊ में थाना बंथरा क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ, जबकि दूसरा हरौनी रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

युवक के विरोध करने पर उसे पीटकर भगा दिया

घटना शनिवार दोपहर हुई, जब पीड़िता अपनी बड़ी बहन से मिलने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे एक परिचित युवक ने बाइक से हरौनी पेट्रोल पंप तक छोड़ा। इसी दौरान आम के बाग में पांच अज्ञात युवक पहुंचे और उन्हें धमकाने लगे। परिचित युवक के विरोध करने पर उसे पीटकर भगा दिया गया।

आरोपियों ने पीड़िता को पकड़कर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी छात्रा किसी तरह अपने बहनोई के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बंथरा थाना और दक्षिणी जोन सर्विलांस टीमों का गठन किया।

हरौनी रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया

12 अक्टूबर 2025 को हरौनी रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने संदिग्धों को रोका। आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में एक आरोपी, ललित कश्यप, घायल हुआ और गिरफ्तार किया गया। दूसरी टीम ने एक अन्य आरोपी को हरौनी रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया।

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि पांच में से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जबकि बाकी तीन की तलाश जारी है। पुलिस व्यापक कांबिंग अभियान चला रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा किया।

Also Read: UP: भीड़ हिंसा पर योगी की कड़क चेतावनी – 24 घंटे में गिरफ्तारी, अब कोर्ट में होगी कड़ी पैरवी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.