बॉलीवुड का जलवा गुजरात में, 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सितारों ने बिखेरी चमक
Sandesh Wahak Digital Desk: गुजरात टूरिज्म के सहयोग से आयोजित 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 ने बॉलीवुड की चमक-दमक को एक नया आयाम दिया। इस भव्य समारोह में सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकारों और युवा सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी स्टाइलिश उपस्थिति दर्ज कराई, जिसने दर्शकों और प्रशंसकों का ध्यान खींचा।
यह आयोजन न सिर्फ़ सिनेमाई प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच रहा, बल्कि गुजरात की सांस्कृतिक और पर्यटन क्षमता को भी प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर साबित हुआ।
रेड कार्पेट पर दिग्गजों का अंदाज
रेड कार्पेट पर कई सितारों का खास अंदाज़ देखने को मिला। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने काले रंग के स्टाइलिश टक्सीडो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अपनी उपलब्धियों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, मेरा पहला फिल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में था, और मैंने अब तक आठ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। मैं यहाँ और अधिक फिल्मफेयर पुरस्कारों की उम्मीद लेकर आया हूँ।
वहीं दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने भी अपनी उपस्थिति से समां बाँधा। वह हमेशा की तरह स्टाइलिश और आकर्षक अंदाज़ में क्लासी ब्लैक ड्रेस में नज़र आईं, साबित करते हुए कि स्टाइल का कोई ठिकाना नहीं। अभिनेत्री जया बच्चन ने अपनी पारंपरिक सफेद पोशाक में कदम रखा। उनकी शालीनता और गरिमामयी अंदाज़ ने सभी को प्रभावित किया।
युवा अभिनेता विशाल जेठवा ने फ्लोरल प्रिंट वाली काली जैकेट में अपनी अनूठी और बोल्ड शैली का प्रदर्शन किया, जो चर्चा का विषय बना। अभिनेत्री प्रियामणि ने अपने खूबसूरत गाउन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनका लुक न सिर्फ़ फैशनेबल था, बल्कि उनकी सादगी भी दर्शकों को पसंद आई। 70वां हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सिनेमा की उपलब्धियों का एक यादगार उत्सव था, जिसने गुजरात की भव्यता के साथ मिलकर इस शाम को और भी ख़ास बना दिया।
Also Read: Lucknow News: गैंगरेप के आरोपियों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

