सिद्धार्थनगर में 48 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ट्रक और कैश बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में कन्हैया ट्रेडर्स की दुकान से चोरी हुए कबाड़ के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपदीय एसओजी/सर्विलांस और थाना मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी के आरोप में वांछित तीन अभियुक्तों को घटना के पंजीकरण के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें माननीय न्यायालय भेजा गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट का एक ट्रक डीसीएम, चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त हुए ₹2,00,120 नकद और 4 नंबर प्लेट बरामद की हैं। इन नंबर प्लेटों में से दो पर HR45D6760 और दो पर HR45D6067 नंबर अंकित हैं।
यह थी घटना
4 और 5 अक्टूबर 2025 की रात में, जनपद सिद्धार्थनगर के कस्बा बर्डपुर स्थित कन्हैया ट्रेडर्स की दुकान से कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एक ट्रांसपोर्टर से बात की और डीसीएम गाड़ी से चोरी की नियत से कबाड़ का माल लादकर फरार हो गए थे।
पुलिस की कार्रवाई
इस संबंध में थाना मोहाना में 8 अक्टूबर 2025 को मुअसं 145/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थनगर, डॉ. अभिषेक महाजन, के आदेश पर घटना के जल्द निस्तारण के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था।
एसपी के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने 11 अक्टूबर 2025 को मुअसं 145/2025 में वांछित तीनों अभियुक्तों को मोहाना पुल से 50 मीटर पहले से गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय भेजा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- सनोज मिश्रा पुत्र जीवन लाल उर्फ किशोर, निवासी बेहड़ी, थाना हुजुरपुर, जनपद बहराइच।
- प्रमोद मिश्रा पुत्र जीवन लाल उर्फ किशोर, निवासी बेहड़ी, थाना हुजूरपुर, जनपद बहराइच।
- राहुल मिश्रा पुत्र पप्पू मिश्रा, निवासी गायघाट, थाना डीह जालन, जिला मुजफ्फरपुर, राज्य बिहार।
बरामदगी का विवरण
- एक अदद ट्रक डीसीएम बिना नंबर प्लेट।
- ₹2,00,120 नकद।
- 4 अदद नंबर प्लेट (दो पर HR45D6760 और दो पर HR45D6067 नंबर अंकित)।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोहाना रोहित उपाध्याय, चौकी प्रभारी शुद्धोधन उनि दिनेशचन्द मिश्रा, चौकी प्रभारी ककरहवा उनि विरेन्द्र यादव, एसओजी प्रभारी उनि जीवन त्रिपाठी मयफोर्स जनपद सिद्धार्थनगर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Also Read: सिद्धार्थनगर में अवैध पटाखों पर पुलिस का शिकंजा, 1200 किलो विस्फोटक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

