मक्का-मदीना में यूपी के इस मुस्लिम युवक ने की प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की दुआ, बोले- अच्छे और सच्चे इंसान हैं

Sandesh Wahak Digital Desk: संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सऊदी अरब के मक्का-मदीना में फ़िल्माया गया है, जहाँ एक मुस्लिम शख्स प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की दुआ माँग रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह शख्स कौन है।

वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम सुफियान इलाहाबादी है, जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ज़िले के रहने वाले हैं और वर्तमान में सऊदी अरब की एक कंपनी में काम करते हैं। लगभग 1 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में सुफियान अपने मोबाइल पर संत प्रेमानंद जी की फ़ोटो दिखाते हैं और पीछे मदीना की मस्जिद स्पष्ट नज़र आ रही है।

सुफियान ने भावुक होते हुए कहा, ये हमारे प्रेमानंद महाराज हैं। हम हिंदुस्तान के हैं। हम इन्हें लाइक करते हैं, क्योंकि ये अच्छे और सच्चे इंसान हैं। अभी पता चला कि ये बीमार हैं। हम इनके लिए दुआ करते हैं।

कट्टरपंथी संगठनों से मिल रही धमकी

सुफियान द्वारा मक्का-मदीना में प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए दुआ माँगने की इस ख़बर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। जहाँ कुछ लोग इस साम्प्रदायिक सद्भाव के संदेश को देखकर भावुक हो रहे हैं, वहीं कुछ मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन के लोग सुफियान को उनकी इस वीडियो के लिए धमकी भी दे रहे हैं।

Also Read: नामांकन से ज्यादा दिखा दिए रजिस्ट्रेशन, UP में 2000 स्कूलों की मान्यता पर संकट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.