न्यूयॉर्क के नए मेयर पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- अमेरिकी जनता को अब वामपंथ या कॉमन सेंस चुनना होगा
Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के नव-निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने फ्लोरिडा के मियामी में एक बिज़नेस फ़ोरम को संबोधित करते हुए भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ममदानी का नाम लेने से भी परहेज़ किया और कटाक्ष करते हुए कहा, जो भी उनका नाम है।
ट्रंप का यह बयान तब आया जब ममदानी को न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मेयर के रूप में चुना गया है। ट्रंप ने दावा किया कि 4 नवंबर के चुनावों के बाद अब अमेरिकी जनता को वामंपथ और सामान्य बोध (कॉमन सेंस) के बीच में से एक को चुनना होगा। उन्होंने ममदानी की नीतियों पर हमला करते हुए गंभीर चेतावनी दी।
ट्रंप ने कहा, आप देखना, न्यूयॉर्क में क्या होता है, भयानक, मैं उम्मीद करता हूँ कि ऐसा न हो, लेकिन आप देखोगे। उन्होंने यह भी कहा, और वह ममदानी या जो भी उनका नाम है, सोचते हैं कि पुरुषों का महिलाओं के खेलों में खेलना बहुत शानदार है। ट्रंप ने पहले ही आगाह कर दिया था कि ममदानी की जीत न्यूयॉर्क के लिए पूरी तरह आर्थिक और सामाजिक तबाही लेकर आएगी।

ममदानी ने दिया ट्रंप को जवाब
ट्रंप के कट्टर आलोचक ममदानी ने अपने जीत के भाषण में ट्रंप पर पलटवार किया था। ममदानी ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा था कि न्यूयॉर्क हमेशा एक ऐसा शहर रहेगा जिसका निर्माण आप्रवासियों ने किया, जो आप्रवासियों से चलता है और अब एक आप्रवासी उसका नेतृत्व करेगा।
उन्होंने कहा, आखिरकार, अगर कोई डोनाल्ड ट्रंप द्वारा धोखा दिए गए देश को उन्हें हराने का तरीका दिखा सकता है तो वह न्यूयॉर्क ही है जिसने उन्हें शिखर पर पहुंचाया। अगर किसी तानाशाह को डराने का कोई तरीका है, तो वह उन्हीं परिस्थितियों को खत्म करना है जिन्होंने उसे सत्ता हासिल करने में मदद की। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में ममदानी के भाषण को ‘बहुत गुस्से से भरा’ बताया और कहा कि ममदानी ने अपनी शुरुआत ही ग़लत दिशा में की है और अगर वह वाशिंगटन के प्रति सम्मान नहीं रखेंगे तो उनके सफल होने की कोई संभावना नहीं है।
Also Read: आजमगढ़ में डॉक्टर पर हमले का मामला, चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

