Varanasi News: सड़क धंसने से ठप हुआ यातायात, क्षेत्र की बदहाली से जनता में नाराजगी

शहर उत्तरी में विकास के दावों की पोल खोलता हादसा

Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी के शहर उत्तरी क्षेत्र में बीती रात बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बेनीपुर पहाड़ियां इलाके में 18 चक्का ट्रक सड़क धंसने से फंस गया, जिससे घंटों तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा।

यह हादसा उस सड़क पर हुआ जो बेनीपुर से साईं मंदिर की ओर जाती है — जो पहले से ही जर्जर हालत में है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है, जबकि यह मार्ग क्षेत्र के लिए एक अहम कनेक्टिंग रोड है। सड़क पर बड़े वाहनों के प्रवेश की अनुमति कैसे मिली, यह भी अब सवालों के घेरे में है।

गंभीर बात यह है कि हादसे के बाद भी नगर निगम या प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। सड़क धंसने के बाद लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

नाराज लोगों ने कहा कि यह घटना विकास के दावों और जमीनी सच्चाई के बीच की गहरी खाई को उजागर करती है।

नागरिकों ने स्थानीय विधायक रविन्द्र जायसवाल, जो प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं, से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और उचित निगरानी की मांग की है।

रिपोर्ट- एम.एम. पाठक

Also Read: UP में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 7 अधिकारियों पर गिरी गाज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.