सिद्धार्थनगर में एसआईआर का कार्य तेज, DM शिवशरणप्पा जीएन ने दिए ये निर्देश
Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद सिद्धार्थनगर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत मतदाता पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी (DM) शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को तहसील इटवा और तहसील डुमरियागंज का गहन निरीक्षण किया।

घर-घर वितरण और समन्वय पर जोर
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा वितरित किए गए गणना प्रपत्रों (एन्यूमरेशन फॉर्म) और जमा किए गए प्रपत्रों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि लेखपाल अपने क्षेत्र के बीएलओ से समन्वय स्थापित करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त कराए जाएं। मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना प्रपत्रों को बीएलओ, रोजगार सेवक और ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्राप्त किया जाए। डीएम ने गणना प्रपत्रों की फीडिंग में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

अच्छा कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत
डीएम ने पुनरीक्षण कार्य में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहन और सहयोग की रणनीति बताई। उन्होंने कहा कि जो लेखपाल अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें फील्ड में सक्रिय रखा जाए ताकि कार्य में और प्रगति आ सके। जिन बीएलओ की प्रगति कम है, उनके सहयोग में किसी कर्मचारी को लगाकर कार्य में तेज़ी लाई जाए। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी द्वारा तहसील डुमरियागंज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी इटवा कुणाल, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज, तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: जाकिर खान

