सिद्धार्थनगर में कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ भाजपा कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता, जमकर की नारेबाजी
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ यंग इंडिया मामले में ईडी के माध्यम से की गई कथित दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया। भाजपा सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।

जिला कांग्रेस कार्यालय से भाजपा जिला कार्यालय की ओर बढ़ते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आगे पुलिस उन्हें रोकने में असफल रही और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय तक पहुंच गए। वहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।
केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि, मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। यंग इंडिया मामले में कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने का प्रयास किया गया। जबकि माननीय न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकरण में मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं है। और ईडी की कार्रवाई उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। यह फैसला सरकार की कथित बदनीयती को देश के सामने उजागर करता है।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी अन्याय और दमन के सामने कभी झुकी नहीं है और न ही झुकेगी। “यह संघर्ष सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी के सम्मान का ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और देश की जनता के अधिकारों की रक्षा का है। कांग्रेस कार्यकर्ता सत्य और न्याय की लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे । प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा । जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश सचिव नादिर सलाम, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, कृष्ण बहादुर सिंह, राम चंदर पाण्डेय, जावेद मोकीम, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, पंकज चतुर्वेदी, गंगेश्वर राय, दीपक यदुवंशी, रियाज़ मनिहार, ऋषिकेश मिश्रा, रियाजउद्दीन राईनी, राजन श्रीवास्तव, मोबीन खान, दिवाकर त्रिपाठी, पंकज पांडेय, शाहिद प्रधान, गिरिजेश कुमार, देवेन्द्र राव, सुदामा प्रसाद, मैनुद्दीन प्रधान, शकील अहमद, जोखन प्रजापति, वारिस अली, अनीस, होरी लाल श्रीवास्तव, डॉ प्रमोद कुमार, गुल मोहम्मद, शौकत अली, कपिल देव यादव, उस्मान खान, जमाल अहमद, विशाल चौरसिया, लवकुश पांडेय, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: बलरामपुर: मासूम से दरिंदगी की कोशिश करने वाला कल्लू गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल

