UPPSC भर्ती 2025-26: शासन के विभिन्न विभागों में 2158 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। आयोग ने विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 2158 रिक्त पदों पर चयन के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 22 दिसंबर 2025 से शुरू हो रही है।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रारंभ तिथि: 22 दिसंबर 2025

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2026

आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2026

संशोधन/सुधार की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2026

पदों का मुख्य विवरण

भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चिकित्सा, स्वास्थ्य और पशुपालन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी।

पशु चिकित्सा अधिकारी: 404 पद

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी: 221 पद

चिकित्सा अधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य – आयुर्वेद/यूनानी): 884 पद

होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी: 265 पद

दंत सर्जन (Dental Surgeon): 157 पद

चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद): 168 पद

औषधि निरीक्षक (Drug Inspector): 26 पद

अन्य पद: चिकित्सा अधिकारी यूनानी (25), होम्योपैथिक (7) और विधिक्षण अधिकारी (1)।

अनिवार्य निर्देश: बिना OTR नहीं होगा आवेदन

आयोग के सचिव ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है।

अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना ओटीआर नंबर प्राप्त करें।

केवल ओटीआर आधारित ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

डाक या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे।

अभ्यर्थी अपनी पात्रता और अर्हता (Eligibility) की विस्तृत जांच आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन से कर सकते हैं।

Also Read: महाराष्ट्र निकाय चुनाव: महायुति की ‘महाजीत’, 288 में से 207 सीटों पर लहराया परचम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.