Kushinagar News: चाकू से वार कर युवक की हत्या, सड़क पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

बेसुध मां बोली- आरोपियों को पुलिस करे एनकाउंटर अन्यथा हम सभी को मार दे गोली

पडरौना, कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी किसान संतोष सिंह के इकलौते पुत्र निशांत सिंह 25 वर्ष की हत्या गांव के ही समुदाय विशेष के दो युवकों ने चाकू से ताबडतोड वार करके कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनो आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया।

गुरुवार सुबह 10 बजे शव निशांत का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन से घर ढ़हाये जाने की मांग कर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। परिवार के लोग सैकड़ों ग्रामीणों व अन्य समर्थकों के साथ सड़क पर शव रखकर बैठ गए। निशांत की मां ने कहा कि जैसे मेरे बेटे की हत्या हुई है, वैसे ही आरोपियों का एनकाउंटर हो। उनके घरों पर बुलडोजर चले। अगर पुलिस प्रशासन यह कार्य नहीं कर सके तो हम लोगों को गोली मार दे।

मौके पर तनाव को देखते हुए मौके पर 5 थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। विरोध में बाजार बंद रहा। हंगामे के 7 घंटे बाद एडीएम और एएसपी परिजनों को समझाने पहुंचे। पुलिस के अफसरों ने दो दिन में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन माने और अंतिम संस्कार के लिए ले गये।

क्या है घटना क्रम

कसया थाना क्षेत्र के अमरपुर के निवासी व मृतक निशांत सिंह के परिजन  ज्योतिष कुमार ने घटना क्रम बताया कि निशांत सिंह बुधवार को खेत के लिए खाद लेने कसया जा रहे थे। निशांत के कहने पर दोस्त भी कसया चलने को तैयार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 2 बजे निशांत और कुंदन बाइक से जा रहे थे कि गांव से कुछ दूर सड़क में खड़े फैजल और नौशाद ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दोनों को रोका।

इसी दौरान वर्ग विशेष के युवकों से कुंदन से मारपीट शुरू कर दी। जब निशांत ने बीच-बचाव किया तो एक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ गले और पेट में कई वार किए। निशांत गंभीर रूप से घायल हो गये। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह घटना जंगल में आग की तरह फैल गयी। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में निशांत सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां परीक्षण के उपरान्त चिकित्सकों ने निशांत को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में शुरू हो गया हंगामा

जानलेवा हमले की घटना मिलते ही घर और गांव में अफरा-तफरी मच गया। जो जहां सुना सभी जिला अस्पताल पहुंच गए। स्थिति भयावह देख हंगामा शुरू हो गया। परिवार वाले आरोपियों के एनकाउंटर की कार्रवाई पर अड़ गए। मौके पर पहुंची रविंद्र नगर थाना कि पुलिस ने किसी तरह से समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। देर रात पुलिस ने एक आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। फैजल की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

पांच थाने की पुलिस का पहरा

जाम से उपजे तनाव को देखते हुए मौके पर 5 थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। विरोध में बाजार बंद रहा। हंगामे के 7 घंटे बाद एडीएम और एएसपी परिजनों को समझाने पहुंचे। दो दिन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कौन था निशांत सिंह

परिजनों के मुताबिक मृतक निशांत सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उनके पिता संतोष सिंह किसान हैं और खेती किसानी का कार्य करके परिवार का गुजर-बसर करते हैं। निशांत क्लास बारहवीं की शिक्षा ग्रहण करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था।

रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल

 

Also Read: यूपी परिवहन विभाग में बड़ी कार्रवाई: रायबरेली और फतेहपुर के ARTO सस्पेंड; अवैध वसूली के सिंडिकेट का भंडाफोड़

Get real time updates directly on you device, subscribe now.