अगर आपकी भी Urine में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो हो जाइए सावधान
Sandesh Wahak Digital Desk: पेशाब करते समय अगर यूरिन (Urine) में झाग दिखाई दें तो अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या यह सामान्य है या किसी बीमारी का लक्षण। अगर आप बहुत ज्यादा प्रेशर के साथ यूरिन कर रहे हैं और उससे बने झाग कुछ सेकेंड में ही खत्म हो जाते हैं तो इसे आमतौर पर चिंता की बात नहीं माना जाता। लेकिन अगर सामान्य तरीके से पेशाब (Urine) करने पर झाग बन रहे हैं और उन्हें खत्म होने में समय लग रहा है तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि शरीर के अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं यह डायबिटीज या किसी अन्य बीमारी से जुड़ा संकेत तो नहीं है।
Urine में झाग को लेकर जानकारों की राय
जयकारों के मुताबिक, कभी-कभी पेशाब (Urine) करते समय टॉयलेट सीट की सतह पर आंशिक या पूरी तरह झाग दिखाई दे सकते हैं। लेकिन अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे, झाग हटाने के लिए एक से ज्यादा बार फ्लश करना पड़े या झाग बहुत ज्यादा सफेद और झागदार दिखें, तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी हो जाता है।
वहीं अगर नियमित रूप से पेशाब (Urine) में झाग आ रहे हैं या समय के साथ यूरिन ज्यादा झागदार होता जा रहा है तो यह पेशाब में प्रोटीन की मात्रा बढ़ने यानी प्रोटीन्यूरिया का संकेत हो सकता है। पेशाब (Urine) में ज्यादा प्रोटीन किडनी को प्रभावित करने वाली बीमारियों जैसे डायबिटीज या ल्यूपस की ओर इशारा कर सकता है। इसके अलावा यह क्रॉनिक किडनी डिजीज यानी सीकेडी का भी संकेत हो सकता है।
क्या ये डायबिटीज का लक्षण?
जानकारों के मुताबिक, पेशाब (Urine) में झाग आना कभी-कभी डायबिटीज से जुड़ी किडनी की बीमारी का लक्षण हो सकता है। अगर खून में शुगर का लेवल लंबे समय तक या बार-बार बहुत ज्यादा रहता है तो यह किडनी के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे खून से ग्लूकोज और प्रोटीन को छानने की किडनी की क्षमता प्रभावित होती है और नतीजतन पेशाब में झाग आने लगते हैं। लंबे समय से यूरिन (Urine) में झाग दिखना इस बात का संकेत भी हो सकता है कि शुगर लेवल लंबे समय से बढ़ा हुआ है और उसे कंट्रोल करने की जरूरत है।
पानी की कमी से भी बन सकते हैं झाग
वहीं कुछ मामलों में शरीर में पानी की कमी के कारण भी पेशाब (में झाग आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में यूरिन (Urine) का रंग पीला होता है। अगर झाग के साथ यूरिन पीला दिखाई दे रहा है तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है। ऐसे में दिन में कम से कम सात से आठ गिलास पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।
वहीं अगर पेशाब में लगातार झाग आ रहे हैं तो सबसे पहले शुगर लेवल और यूरिन (Urine) की जांच करानी चाहिए। इन रिपोर्ट्स के आधार पर डॉक्टर से मिलकर आगे की सलाह लेना जरूरी है ताकि किसी गंभीर बीमारी को समय रहते पकड़ा जा सके।
Also Read: बरेली सपा में ‘क्लीन स्वीप’, गुटबाजी पर चला अखिलेश यादव का हथौड़ा, पूरी कार्यकारिणी भंग

