रोहतास में बस और कंटेनर की टक्कर में पाँच लोगों की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार के रोहतास जिले में सोमवार सुबह एक के बाद एक दो दर्दनाक घटनाओं ने इलाके को हिलाकर रख दिया। दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ के पास एक यात्री बस और कंटेनर की भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, शिवसागर थाना क्षेत्र में नाली और बिजली के खंभे को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

तिलक समारोह से लौट रहे थे यात्री

तिलक चढ़ाकर घर लौट रहे ग्रामीणों की बस ने मठिया मोड़ के पास कंटेनर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पाँच लोगों की साँसें थम गईं, जबकि कई घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों में अधिकतर मठिया गाँव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने पुलिस के आने से पहले ही राहत कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच शुरू कर दी है।

Also Read: Election Results 2026 LIVE: बंगाल के रुझानों में BJP को बहुमत, केरल में कांग्रेस की सुनामी, तमिलनाडु में विजय की TVK ने किया कमाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.