मन की बात में पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट और ठगी पर देशवासियों को किया अलर्ट

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में डिजिटल अरेस्ट और फाइनेंशियल फ्रॉड के बढ़ते खतरों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में जहाँ सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं ठगों ने भी मासूम लोगों को लूटने के नए-नए तरीके निकाल लिए हैं।

पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि अक्सर ऐसी खबरें आती हैं कि किसी बुजुर्ग की पूरी उम्र की कमाई ठग ली गई, या फिर किसी पिता ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए जो पैसे बचाए थे, वो अपराधियों के हाथ लग गए। उन्होंने कारोबारियों को भी सावधान रहने की सलाह दी। पीएम ने बताया कि ठग अक्सर बड़ा अधिकारी बनकर फोन करते हैं और डरा-धमकाकर आपकी निजी जानकारी (Details) ले लेते हैं। अक्सर लोगों को बैंक से केवाईसी अपडेट कराने के मैसेज आते हैं, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं। इस पर पीएम ने स्पष्ट किया।

सुरक्षा के लिए जरूरी: पेंशन, सब्सिडी, इंश्योरेंस और UPI, सब कुछ आज बैंक खाते से जुड़ा है। आपकी सुरक्षा के लिए ही बैंक समय-समय पर री-केवाईसी (Re-KYC) करते हैं।

सावधानी बरतें: अपराधी फर्जी एसएमएस और लिंक भेजकर ठगी करते हैं। याद रखें कि केवाईसी हमेशा बैंक की आधिकारिक शाखा (Branch) या ऑफिशियल ऐप के जरिए ही कराएं।

प्रधानमंत्री के सुरक्षा मंत्र

पीएम मोदी ने देशवासियों को ठगी से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अपना ओटीपी (OTP), आधार नंबर या बैंक डिटेल्स किसी भी अनजान व्यक्ति को न दें। अपने बैंकिंग और डिजिटल ऐप्स के पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें। किसी भी संदिग्ध मैसेज या ईमेल में आए लिंक को न खोलें। कोई बड़ा अधिकारी बनकर डराए, तो फौरन पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें।

Also Read: Varanasi News: ग्रामीण विकास की असली शक्ति हमारी मातृशक्ति, महिला किसान सम्मेलन में विधायक त्रिभुवन राम का संदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.