सिद्धार्थनगर: पूर्व DGP व सांसद बृजलाल ने दी स्वास्थ्य और शिक्षा की दोहरी सौगात

Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक में शनिवार को क्षेत्र के विकास को नई गति मिली। राज्यसभा सांसद बृजलाल ने अपनी सांसद निधि से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के भव्य भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ‘निपुण भारत’ कार्यक्रम के तहत हजारों स्कूली बच्चों को बैग और डेस्क का वितरण कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

बेहतर इलाज के लिए ₹70 लाख का नया अस्पताल

सांसद निधि से लगभग 69 लाख 50 हजार रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर का कायाकल्प किया गया है। नवनिर्मित भवन में 8 आधुनिक कक्ष, मजबूत बाउंड्री वॉल और एक सुंदर परिसर बरामदा बनाया गया है। इस निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को अब छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं भागना होगा। उन्हें अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

सिद्धार्थनगर: पूर्व DGP व सांसद बृजलाल ने दी स्वास्थ्य और शिक्षा की दोहरी सौगात

 

27,778 बच्चों के कंधों पर सजा नया बस्ता

शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बांसी, मिठवल, खेसरहा, डुमरियागंज, भनवापुर, इटवा और खुनियांव तहसील के कुल 27,778 बच्चों को स्कूल बैग बांटे गए। सांसद बृजलाल और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने खुद बच्चों को बैग सौंपे।

इस अवसर पर बताया गया कि यह पहल केवल बैग वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा गया है। विशेष डेस्क और बैग डिजाइन इस तरह किए गए हैं कि बच्चों की रीढ़ की हड्डी की समस्या न हो। लंबे समय तक बैठने पर भी रक्त संचार (Blood Circulation) सुचारु रहे। आंखों की रोशनी और बैठने के सही तरीके (Posture) पर बुरा असर न पड़े।

विकसित भारत का संकल्प

सांसद बृजलाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा ही किसी भी विकसित समाज की नींव हैं। उन्होंने बताया कि यूनिसेड संस्था और आईआईटी (IITs) के सहयोग से ग्रामीण और वंचित वर्ग के जीवन को बदलने के लिए 22 राज्यों में काम किया जा रहा है।

इस गरिमामयी अवसर पर एसपी डॉ. अभिषेक महाजन, सीडीओ जयेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: Kanpur News: वकीलों के होली मिलन में बार डांसरों के ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर छिड़ी बहस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.