डिजिटल इंडिया को गांव-गांव पहुंचाने वाले दूरसंचार अधिकारियों का योगदान अतुलनीय: केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को लखनऊ के भूतनाथ स्थित एक सभागार में आयोजित दूरसंचार विभाग अधिकारी संघ (AIACE) की सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी (CEC) की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और विभागीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान की सफलता का श्रेय दूरसंचार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा, आज के दौर में संचार ही असली शक्ति है। गांव के आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से जोड़ने और उन्हें डिजिटल सुविधाएं प्रदान करने में हमारे इन अधिकारियों की तकनीकी दक्षता और कड़ी मेहनत की बड़ी भूमिका है।

डिजिटल इंडिया को गांव-गांव पहुंचाने वाले दूरसंचार अधिकारियों का योगदान अतुलनीय: केशव प्रसाद मौर्य

अधिकारियों की मांगों पर दिया भरोसा

कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री को अपनी मांगों और विभाग के सामने आ रही चुनौतियों के बारे में एक ज्ञापन सौंपा। मौर्य ने इन मुद्दों को बड़ी संवेदनशीलता के साथ सुना और अधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों को केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाएगा।

डिजिटल इंडिया को गांव-गांव पहुंचाने वाले दूरसंचार अधिकारियों का योगदान अतुलनीय: केशव प्रसाद मौर्य

‘विकसित भारत @2047’ का लक्ष्य

मौर्य ने उपस्थित अधिकारियों से आह्वान किया कि वे साल 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा और तकनीकी कौशल का उपयोग करें। उन्होंने जोर दिया कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत दूरसंचार व्यवस्था का होना अनिवार्य है।

कार्यक्रम की झलकियां

इस बैठक में दूरसंचार विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी के राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर संघ ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया।

Also Read: ‘स्मार्टफोन पर ज्यादा समय बिताना भी एक बीमारी, हार्ट ब्लॉक हुआ तो…’, CM योगी की चेतावनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.