IPL 2026: प्लेऑफ की रेस में बड़ा ट्विस्ट, बारिश ने बढ़ाई CSK की टेंशन, DC मुकाबला रद्द होने का खतरा
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: बारिश की आशंका ने CSK vs DC मुकाबले पर संकट खड़ा कर दिया है। सवाल उठने लगे हैं कि अगर मैच रद्द हुआ तो क्या चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सपना टूट जाएगा?
आईपीएल 2026 अब उस मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है। जीत-हार के साथ-साथ अब मौसम भी बड़ी भूमिका निभाने को तैयार है।
मंगलवार, 5 मई को Delhi Capitals और Chennai Super Kings के बीच होने वाले अहम मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
यह मुकाबला नई दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में खेला जाना है। मौसम विभाग ने 5 मई की शाम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पूर्वानुमान के अनुसार शाम करीब 6 बजे तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। चूंकि स्टेडियम पूर्वी और मध्य दिल्ली के क्षेत्र में आता है, ऐसे में मैच से पहले भारी बारिश मैदान की तैयारियों को प्रभावित कर सकती है।
हालांकि, अनुमान है कि शाम 7 बजे के बाद—जब मुकाबले की शुरुआत होनी है—बारिश की संभावना कम हो जाएगी।
लेकिन उससे पहले हुई बारिश के कारण अगर आउटफील्ड समय पर सूख नहीं पाई, तो मैच में देरी या फिर रद्द होने की स्थिति भी बन सकती है।

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि CSK और DC दोनों ही प्लेऑफ की रेस में फिलहाल बीच के पायदान पर हैं।
फिलहाल, दोनों टीमों ने 9-9 मैच खेले हैं और 4-4 जीत के साथ 8-8 अंक जुटाए हैं। बेहतर नेट रनरेट के चलते चेन्नई छठे स्थान पर है, जबकि दिल्ली सातवें नंबर पर बनी हुई है।
अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा और उनके कुल अंक 9 हो जाएंगे। इसके बाद भी दोनों के 4-4 मैच बाकी रहेंगे।
ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं होंगी, लेकिन आगे के सभी मुकाबले दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसे हो जाएंगे।
मैच रद्द होने की स्थिति में फैंस को निराशा जरूर हाथ लगेगी, लेकिन अंक तालिका के लिहाज से न तो दिल्ली और न ही चेन्नई सीधे तौर पर टूर्नामेंट से बाहर होगी।
अब सभी की निगाहें मौसम और शाम तक मिलने वाले अपडेट्स पर टिकी हैं, जो इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का भविष्य तय करेंगे।
Also Read: Rishabh Pant: खतरे में LSG की कप्तानी? प्रदर्शन और फैसलों पर उठने लगे सवाल
Get real time updates directly on you device, subscribe now.