Lucknow News: मेदांता से 4 दिन बाद डिस्चार्ज हुए अजय राय, पत्नी और बेटी के साथ घर रवाना

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की सेहत में सुधार के बाद मंगलवार को उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 1 मई को अचानक बेहोश होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह स्थिर बताते हुए अगले कुछ दिनों तक घर पर आराम करने की सलाह दी है।

पार्टी मुख्यालय में बिगड़ी थी तबीयत

बता दें कि बीते शुक्रवार (1 मई) को अजय राय कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बेचैनी और घबराहट के बाद बेहोश हो गए थे। उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुरुआती स्थिति को देखते हुए उन्हें इमरजेंसी और फिर आईसीयू (ICU) में शिफ्ट कर दिया था। ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक की आशंका को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम ने उनकी गहन जांच की थी।

Lucknow News: मेदांता से 4 दिन बाद डिस्चार्ज हुए अजय राय, पत्नी और बेटी के साथ घर रवाना

पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताई थी चिंता

अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर दिल्ली तक पहुंची थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। मेदांता के आईसीयू इंचार्ज डॉ. दिलीप दुबे की देखरेख में चले 4 दिनों के सफल उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य मानकों में काफी सुधार देखा गया।

डॉक्टरों की सलाह: अभी कुछ दिन करना होगा आराम

मंगलवार सुबह डॉक्टरों के राउंड के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करने की अनुमति मिली। अजय राय अपनी पत्नी और बेटी के साथ अस्पताल से घर के लिए रवाना हुए। हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि उन्हें नियमित फॉलोअप और पूर्ण विश्राम की आवश्यकता है, ताकि वे जल्द ही पूरी ऊर्जा के साथ राजनीतिक गतिविधियों में वापस लौट सकें।

Also Read: कबाड़ी के खाते में करोड़ों का लेनदेन! कानपुर पुलिस ने बेनकाब किया 1600 करोड़ का सिंडिकेट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.