Peddi Worldwide Collection: ‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार
Sandesh Wahak Digital Desk: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार Ram Charan और बॉलीवुड अभिनेत्री Janhvi Kapoor की बहुप्रतीक्षित फिल्म Peddi ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है।
देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती तीन दिनों में ही ‘पेद्दी’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
तीन दिनों में 236.7 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म के निर्माताओं की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ‘पेद्दी’ ने महज तीन दिनों में दुनियाभर से कुल 236.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यह RRR के बाद राम चरण की वह फिल्म मानी जा रही है, जिसे इतना तगड़ा ओपनिंग और रिस्पॉन्स मिला है।
इससे पहले उनकी Acharya और Game Changer बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थीं।
तीसरे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर असर

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘पेद्दी’ ने पेड प्रीव्यू में करीब 18.50 करोड़ रुपये, पहले दिन 51 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
हालांकि, ओपनिंग डे के मुकाबले कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है।
स्पोर्ट्स ड्रामा में पहली बार दिखी राम चरण-जान्हवी की जोड़ी
‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें पहली बार राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आई है।
फिल्म का निर्देशन Buchi Babu Sana ने किया है, जबकि इसे Venkat Satish Kilaru ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म में Shiva Rajkumar, Jagapathi Babu, Divyendu Sharma और Boman Irani भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस के मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘पेद्दी’ की कमाई और रफ्तार पकड़ सकती है और यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की सूची में शामिल हो सकती है।

