Dhamaal 4: अजय देवगन ने ली मोटी फीस, रवि किशन से लेकर रितेश देशमुख तक जानिए किसे मिले कितने करोड़

Sandesh Wahak Digital Desk: ‘Dhamaal 4’ को लेकर दर्शकों में एक बार फिर उत्सुकता बढ़ गई है। अजय देवगन इस कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी के चौथे भाग के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जबकि यह 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि Ajay Devgn ने ‘धमाल 4’ के लिए करीब 40 करोड़ रुपये फीस तय की थी। हालांकि, बढ़ते बजट को देखते हुए उन्होंने अपनी फीस में कटौती कर दी।

खास बात यह है कि अजय देवगन इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य अभिनेता हैं, बल्कि बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा प्रॉफिट शेयरिंग से आने की संभावना है।

अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होती है, तो सबसे ज्यादा फायदा भी अजय देवगन को ही होगा।

Dhamaal 4

फिल्म का निर्देशन Indra Kumar ने किया है। स्टारकास्ट की बात करें तो इस बार भी कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Riteish Deshmukh और Arshad Warsi को फिल्म के लिए करीब 10-10 करोड़ रुपये फीस मिली है।

वहीं, इस बार फिल्म में विलेन के रोल में नजर आने वाले Ravi Kishan को भी लगभग 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं। ट्रेलर में उनके किरदार को खासा स्क्रीन टाइम मिलता दिख रहा है।

अन्य कलाकारों की बात करें तो Sanjay Mishra को ‘धमाल 4’ के लिए करीब 3 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि Javed Jaffrey और Esha Gupta ने फिल्म के लिए लगभग 2-2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

हालांकि, फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। चूंकि यह अजय देवगन की इस साल रिलीज होने वाली पहली फिल्म है, इसलिए ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करना उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए भी अहम माना जा रहा है।

अब देखना होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों को कितनी हंसी और कितनी कमाई दे पाती है।

Also Read: 58 की उम्र में दलेर मेहंदी की सेकेंड इनिंग, एक्टिंग डेब्यू से करेंगे नई पारी की शुरुआत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.