Box Office Pressure: ‘थोड़ा-बहुत तो रहता है…’, बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर अजय देवगन का बेबाक बयान

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Ajay Devgn ने बॉक्स ऑफिस प्रेशर को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है।

करीब चार दशक से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय अजय देवगन ने कहा कि अनुभव कितना भी हो, फिल्म रिलीज के वक्त थोड़ी घबराहट हर कलाकार को होती है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने फिल्मों की कमाई और रिलीज के दबाव पर कहा, “थोड़ा-बहुत तो रहता है।

जब आपने किसी फिल्म पर इतनी मेहनत की हो तो यही उम्मीद होती है कि दर्शकों को वह पसंद आए और चले।

हमारी कोशिश यही रहती है कि ऐसी फिल्म बनाएं जो ऑडियंस को एंटरटेन करे, लेकिन रिलीज के समय प्रेशर सभी को महसूस होता है।”

सीक्वल फिल्मों की सफलता पर क्या बोले अजय देवगन?

सीक्वल फिल्मों की कामयाबी को लेकर अजय देवगन का मानना है कि यह पूरी तरह कैरेक्टर्स से दर्शकों के जुड़ाव पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा कि जब किसी फिल्म के किरदार लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं, तभी कहानी को आगे बढ़ाना आसान होता है।

उन्होंने ‘धमाल’ और ‘गोलमाल’ जैसी फ्रेंचाइजी का उदाहरण देते हुए कहा कि दर्शक इन फिल्मों के कैरेक्टर्स को नाम से पहचानते हैं।

‘धमाल 4’ को लेकर क्या है अपडेट?

धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त Dhamaal 4 हाल ही में अपने ट्रेलर के चलते चर्चा में रही है। ट्रेलर को दर्शकों से मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन Indra Kumar ने किया है।

फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता, रवि किशन और संजय मिश्रा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

धमाल फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी, जिसके बाद ‘डबल धमाल’ और ‘टोटल धमाल’ आईं।

अब यह फ्रेंचाइजी अपनी चौथी फिल्म के साथ एक बार फिर सिनेमाघरों में हंसी का तड़का लगाने को तैयार है। ‘धमाल 4’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Also Read: ‘आप हमेशा याद किए जाएंगे’, सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति हुईं भावुक, शेयर किया इमोशनल नोट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.