टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका, ‘कुमकुम भाग्य’ की एक्ट्रेस संचिता उगले ने 30 साल की उम्र में किया सुसाइड
Sandesh Wahak Digital Desk: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।
लोकप्रिय टीवी शो कुमकुम भाग्य में दीया टंडन का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री संचिता उगले का 30 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने 14 जून को मुंबई में आत्महत्या कर ली। इस खबर के सामने आते ही टीवी जगत, फैंस और उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
सदमे में परिवार और इंडस्ट्री
बताया जा रहा है कि संचिता के इस कदम के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू से छानबीन की जा रही है।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और करीबी लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।
टीवी से फिल्मों तक का सफर
संचिता उगले ने छोटे पर्दे पर ‘साजन घर’, ‘वागले की दुनिया’, ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ जैसे कई चर्चित शोज में काम किया था। ‘कुमकुम भाग्य’ में उनके किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।

इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी अभिनय किया और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई के किरदार में नजर आई थीं।
आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाया दर्द
इस घटना को और भी चौंकाने वाली बात यह बनाती है कि मौत से करीब 19 घंटे पहले ही संचिता ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें वह मुस्कुराती और खुश नजर आ रही थीं।
इस वीडियो को देखकर किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1.39 लाख फॉलोअर्स थे और वह एक जिंदादिल शख्सियत के रूप में जानी जाती थीं।
फैंस और सेलेब्स की नम आंखों से विदाई
संचिता के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और टीवी जगत के कलाकारों ने शोक संदेश साझा किए हैं। लोग विश्वास नहीं कर पा रहे कि करियर के सक्रिय दौर में अभिनेत्री इस तरह दुनिया को अलविदा कह जाएंगी।

