छात्रों के लिए बड़ी खबर! UP Board ने जारी किया 2026-27 का Academic Calendar
UP Board Academic Calendar 2026-27: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ ही छात्रों को पूरे साल की पढ़ाई, यूनिट टेस्ट, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं का स्पष्ट रोडमैप मिल गया है। बोर्ड का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को समय पर तैयारी और रिवीजन का पर्याप्त अवसर मिल सके, ताकि परीक्षा के समय अनावश्यक दबाव न बने।
पूरे साल चार चरणों में होंगे Unit Test
छात्रों की तैयारी का नियमित आकलन करने के लिए इस बार चार चरणों में यूनिट टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।
- पहला Unit Test: जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह में (MCQ आधारित)
- दूसरा Unit Test: अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह मेंतीसरा Unit Test: नवंबर 2026 में
- चौथा Unit Test: दिसंबर 2026 में
बोर्ड का मानना है कि लगातार मूल्यांकन से छात्रों की कमजोरियों को समय रहते दूर किया जा सकेगा।
जारी कैलेंडर (UP Board Academic Calendar 2026-27) के अनुसार हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) का पूरा पाठ्यक्रम 10 जनवरी 2027 तक समाप्त करना अनिवार्य होगा। वहीं कक्षा 9 और 11 का कोर्स 25 जनवरी 2027 तक पूरा कराया जाएगा, ताकि छात्रों को Revision के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
प्री-बोर्ड और बोर्ड एग्जाम का पूरा शेड्यूल
कक्षा 12 की प्री बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जनवरी 2027 से शुरू होंगी। इसके बाद कक्षा 10 और 12 की Pre-Board लिखित परीक्षाएं 18 जनवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी।
इसके अलावा:
- बोर्ड Practical Exam: 27 जनवरी से 10 फरवरी 2027
- कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं: 1 फरवरी से 10 फरवरी 2027
- UP Board Main Exam: फरवरी 2027 में
परीक्षाएं समाप्त होने के बाद मार्च में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
यूपी बोर्ड का यह नया कैलेंडर (UP Board Academic Calendar 2026-27) छात्रों को पूरे साल व्यवस्थित तरीके से तैयारी करने में मदद करेगा। समय से सिलेबस पूरा होने और चरणबद्ध परीक्षाओं के कारण बोर्ड परीक्षा की तैयारी पहले की तुलना में अधिक आसान और प्रभावी होने की उम्मीद है।
Also Read: कागजी स्कूलों पर UP Board का बड़ा एक्शन, 465 इंटर कॉलेजों की मान्यता की रद्द

