Lucknow में बिना फिटनेस वाले 493 स्कूल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी, किया जाएगा सीज
Lucknow News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर राजधानी लखनऊ में परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बावजूद 493 स्कूल बसों और वैन की फिटनेस अब तक पूरी नहीं कराई गई है। अब ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। अभियान के दौरान बिना फिटनेस या जरूरी दस्तावेजों के संचालित मिलने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा।
Luckow में करीब 4,500 स्कूली वाहन संचालित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार बच्चों की सुरक्षित आवाजाही पर जोर देते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। परिवहन विभाग ने पहले ही संबंधित वाहन स्वामियों को फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेज दुरुस्त कराने के लिए नोटिस जारी किए थे।
नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे वाहन संचालक
नोटिस मिलने के बावजूद 493 वाहन स्वामियों ने तय समय सीमा के भीतर फिटनेस और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं कीं। इसे गंभीर मानते हुए परिवहन विभाग ने अब विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।
बिना फिटनेस वाले स्कूल वाहन होंगे सीज
ARTO (प्रशासन) प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही पूरे Lucknow में विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। जांच के दौरान बिना फिटनेस, परमिट, बीमा या अन्य आवश्यक दस्तावेजों के संचालित मिलने वाले स्कूली वाहनों को सीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Also Read: लखनऊ अग्निकांड वाली इमारत पर LDA का बड़ा एक्शन, 15 मौतों वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त

