Protest में और सख्ती की तैयारी? दिल्ली में CRPF और RAF की 24 कंपनियां की गई एयरलिफ्ट

Delhi Protest: दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न विपक्षी दलों के प्रदर्शन को देखते हुए सीआरपीएफ (CRPF) और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की 24 अतिरिक्त कंपनियां राजधानी में तैनात की गई हैं। ये सभी कंपनियां दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था संभालेंगी।

पिछले दो दिनों में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक झड़पों, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सूत्रों के मुताबिक, अब किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली हाई अलर्ट पर, 16 मेट्रो स्टेशन अस्थायी रूप से बंद

सुरक्षा कारणों से नई दिल्ली क्षेत्र में बुधवार को 16 मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसदों और अन्य विपक्षी नेताओं के प्रधानमंत्री आवास के निकट धरने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गईं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास के बाहरी सुरक्षा घेरे को मजबूत किया गया है और खतरे के स्तर (Threat Perception) को देखते हुए SPG के अतिरिक्त कमांडो भी तैनात किए गए हैं।

कहां-कहां से बुलाई गईं अतिरिक्त फोर्स?

सूत्रों के अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा बल अलग-अलग राज्यों से एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजे गए हैं।

  • CRPF की 9 कंपनियां छत्तीसगढ़ से
  • 3 कंपनियां झारखंड से
  • 5 कंपनियां मध्य प्रदेश से
  • 1 कंपनी ओडिशा से
  • RAF की 4 कंपनियां पश्चिम सेक्टर से
  • RAF की 2 कंपनियां दक्षिण सेक्टर से दिल्ली पहुंच चुकी हैं

प्रदर्शन जारी रखने पर अड़ी CJP

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने साफ कहा है कि उसका Protest जारी रहेगा। वहीं कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा की मांग पर कायम हैं। इसी बीच सुरक्षा एजेंसियां राजधानी में हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Also Read: PM मोदी छात्रों से मांगें माफी, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखीं तीन मांगें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.