Jan Neta Release: विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ रिलीज, थिएटरों में जश्न, डांस-लेजर शो और आतिशबाजी से हुआ स्वागत

Tamilnadu News: तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नेता’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।

विजय की यह फिल्म उनके अभिनय करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, क्योंकि इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति पर ध्यान केंद्रित करेंगे। ऐसे में फिल्म की रिलीज उनके प्रशंसकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रही।

तमिलनाडु के कई शहरों में फिल्म की रिलीज को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चेन्नई समेत विभिन्न स्थानों पर सिनेमाघरों के बाहर प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ डांस किया।

कई जगह लेजर शो, ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैंस का जोश साफ दिखाई दे रहा है।

विजय की राजनीतिक पार्टी TVK के कार्यकर्ताओं ने भी फिल्म की रिलीज को त्योहार की तरह मनाया।

कई सिनेमाघरों के बाहर विजय के पोस्टरों पर दूध चढ़ाया गया, आतिशबाजी की गई और जरूरतमंदों के लिए अन्नदान का आयोजन भी किया गया।

सुबह से ही टिकट खिड़कियों और थिएटरों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं।

Jan Neta Release

नेताओं ने भी जताई खुशी

तमिलनाडु के परिवहन मंत्री विजय तमिलन पार्थिबन ने कहा कि ‘जन नेता’ की रिलीज उनके लिए दिवाली और पोंगल जैसे बड़े त्योहार के समान है।

उन्होंने बताया कि फिल्म में उन्होंने एक छोटा-सा किरदार भी निभाया है, जिसे वह अपने जीवन का यादगार अनुभव मानते हैं।

वहीं, TVK विधायक केवी विजयधामु ने कहा कि रिलीज के दिन वह विधायक नहीं, बल्कि एक आम प्रशंसक की तरह फिल्म देखने जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर चेन्नई में करीब 100 लोगों को हेलमेट भी वितरित किए जाएंगे।

स्टारकास्ट और निर्देशन

निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी ‘जन नेता’ में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विजय के करियर की खास फिल्म

‘जन नेता’ को विजय के अभिनय करियर का अंतिम अध्याय माना जा रहा है। फिल्म के बाद वह पूरी तरह अपनी राजनीतिक यात्रा पर ध्यान देंगे।

इसी वजह से यह रिलीज उनके प्रशंसकों के लिए भावनात्मक और ऐतिहासिक पल बन गई है।

Also Read: CJP प्रोटेस्ट पर चुप्पी को लेकर आर माधवन पर सवाल, FTII छात्रों ने कैबिन के बाहर लगाया ‘गायब’ पोस्टर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.