सिद्धार्थनगर में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, बानगंगा नदी में डूबे 3 युवक, रेस्क्यू जारी

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बरैनी-बैदौली घाट पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे तीन युवक बानगंगा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सिद्धार्थनगर में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, बानगंगा नदी में डूबे 3 युवक, रेस्क्यू जारी

नहाते समय तेज बहाव में बह गए तीनों युवक

जानकारी के मुताबिक, 18 वर्षीय शिवा, 18 वर्षीय रवि और 19 वर्षीय मोनू, तीनों मधवापुर टोला मिझुनिया, थाना शोहरतगढ़ के निवासी थे। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे वे ग्रामीणों के साथ कंचन नाम की बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार में बैदौली घाट पहुंचे थे। दाह संस्कार के दौरान तीनों युवक नदी में नहाने उतर गए। इसी दौरान वे गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गए और देखते ही देखते डूब गए।

SDRF की टीम बुलाई गई, तलाश जारी

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने युवकों को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया।

सिद्धार्थनगर में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, बानगंगा नदी में डूबे 3 युवक, रेस्क्यू जारी

एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि गोरखपुर और बांसी से SDRF की टीमों को बुलाया गया है। दोनों टीमें मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। समाचार लिखे जाने तक तीनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका था और तलाश जारी थी। घटनास्थल पर पुलिस, प्रशासन, ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ मौजूद है।

 

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read : जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण पर गरमाई सियासत, अजय राय ने राज्यपाल को लिखा पत्र 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.