IND vs SL: चोटों से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, श्रीलंका सीरीज के बाद BCCI करेगा मेडिकल सिस्टम की समीक्षा

Sports News: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया चोटों की समस्या से जूझ रही है।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि उनकी जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है।

लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी एक्शन मोड में आ गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका सीरीज खत्म होने के बाद बीसीसीआई टीम के हेड फिजियो कमलेश जैन, टीम डॉक्टर डॉ. रिजवान खान और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेगा।

यदि रिपोर्ट संतोषजनक नहीं रही तो सपोर्ट स्टाफ में बदलाव भी किया जा सकता है।

लगातार चोटों से हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल भी चिंतित हैं। हाल के दौरों में कई बार टीम को आखिरी समय पर फिटनेस के कारण अपनी प्लेइंग इलेवन बदलनी पड़ी।

IND vs SL

गिल ने हाल ही में कहा था कि खिलाड़ियों की फिटनेस से जुड़ी अनिश्चितता टीम की रणनीति पर सीधा असर डालती है।

पिछले कुछ महीनों में जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी चोटों से प्रभावित रहे हैं।

वहीं हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती भी फिटनेस समस्याओं का सामना कर चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, समीक्षा के दौरान खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट, रिकवरी प्रक्रिया, मेडिकल फैसलों और CoE व टीम मैनेजमेंट के बीच तालमेल जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

आने वाले महीनों में एशियन गेम्स, न्यूजीलैंड दौरा और बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों को देखते हुए बीसीसीआई खिलाड़ियों की फिटनेस व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दे रहा है।

Also Read: IND vs SL: जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी को मिला मौका, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में चयन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.