IND vs SL: जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी को मिला मौका, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में चयन

Sports News: श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है।

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

बुमराह के बाएं घुटने की चोट पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकिब नबी के चयन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई है।

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।

घरेलू क्रिकेट में किया दमदार प्रदर्शन

29 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में 104 विकेट हासिल किए हैं।

इनमें 2025-26 सीजन में 60 विकेट शामिल हैं, जिसकी बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता।

हाल ही में आकिब इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने दो प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 6 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था।

Auqib Nabi

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

आकिब नबी के शामिल होने के बाद श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम इस प्रकार है—

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका रवाना होगी। दौरे की शुरुआत 7 अगस्त से कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मैच से होगी।

इसके बाद पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

आकिब नबी के लिए यह सीरीज भारतीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का सुनहरा अवसर होगी।

Also Read: 39 मेडल, टॉप-4 में भारत और अहमदाबाद को 2030 की मेजबानी… शानदार अंदाज में खत्म हुआ CWG 2026

Get real time updates directly on you device, subscribe now.