CWG 2026: पाकिस्तान की फजीहत, 21 खिलाड़ियों की टीम से सिर्फ 1 पदक, बांग्लादेश खाली हाथ

Sports News: ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। 21 खिलाड़ियों का दल भेजने के बावजूद पाकिस्तान केवल एक कांस्य पदक जीत सका।

यह पदक महिला मुक्केबाज फातिमा जहरा ने 60 किलोग्राम वर्ग में दिलाया। इसी उपलब्धि के साथ वह कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाली पाकिस्तान की पहली महिला बॉक्सर भी बनीं।

फातिमा के कांस्य पदक के दम पर पाकिस्तान पदक तालिका में संयुक्त रूप से 36वें स्थान पर रहा।

यह पिछले 36 वर्षों में पाकिस्तान का सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है। इससे पहले 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान ने 7 पदक जीते थे।

दूसरी ओर, भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदक (13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य) अपने नाम किए और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।

CWG 2026

ऑस्ट्रेलिया 171 पदकों के साथ पहले, इंग्लैंड 110 पदकों के साथ दूसरे और कनाडा 62 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

वहीं, बांग्लादेश ने 15 खिलाड़ियों का दल भेजा, लेकिन वह एक भी पदक नहीं जीत सका। पाकिस्तान की सबसे बड़ी उम्मीद अरशद नदीम भी जैवलिन थ्रो में अपना खिताब बचाने में नाकाम रहे और फाइनल में नौवें स्थान पर रहे।

जूडो, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक और तैराकी समेत अन्य स्पर्धाओं में भी पाकिस्तान को कोई सफलता नहीं मिली।

Also Read: Sunil Chhetri की टाटा समूह से अपील, भारतीय फुटबॉल के लिए जमशेदपुर FC को बंद न करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.