UP NEET UG Counselling 2026: 85% MBBS-BDS सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

UP NEET UG Counselling 2026: उत्तर प्रदेश में NEET UG 2026 के जरिए सरकारी और निजी मेडिकल-डेंटल कॉलेजों की स्टेट कोटा की 85 फीसदी MBBS और BDS सीटों पर दाखिले की काउंसलिंग शुरू हो रही है। यूपी NEET UG Counselling 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 7 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 12 अगस्त है। पात्र अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन फीस और जरूरी दस्तावेज

काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 2,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। यह राशि वापस नहीं होगी। अभ्यर्थी को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल देना अनिवार्य है। ऑनलाइन सत्यापन के लिए एक नोडल सेंटर चुनना होगा। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की मार्कशीट, आरक्षण प्रमाण-पत्र और लागू होने पर डोमिसाइल सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।

सरकारी मेडिकल/डेंटल सीटों के लिए 30 हजार रुपये सिक्योरिटी जमा करनी होगी। निजी मेडिकल के लिए 2 लाख, निजी डेंटल के लिए 1 लाख रुपये देने होंगे। मेडिकल और डेंटल दोनों क्षेत्रों के विकल्प चुनने पर सिक्योरिटी 2 लाख रुपये होगी।

च्वाइस लॉक करना जरूरी

अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेजों की च्वाइस भरेंगे। च्वाइस लॉक करना जरूरी है, वरना सीट आवंटन में शामिल नहीं किया जाएगा। पहले राउंड में सीट मिलने के बाद प्रवेश नहीं लेने पर फ्री एग्जिट की सुविधा मिलेगी और सिक्योरिटी राशि वापस होगी। OBC और EWS प्रमाण-पत्र 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद के होने चाहिए। दूसरे राज्यों के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को यूपी में सामान्य वर्ग माना जाएगा।

Also Read: झारखंड परीक्षा धांधली के विरोध में 14वें दिन भी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे छात्र, छात्र नेता बोले- कार्रवाई से डर रही सरकार 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.