Toxic Trailer: यश के बोल्ड लुक ने मचाई हलचल, कियारा की एंट्री ने खींचा ध्यान, ‘एनिमल’ से हुई तुलना
Bollywood News: कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में यश का बेहद इंटेंस और खतरनाक अंदाज देखने को मिला है।
वहीं, कियारा आडवाणी की दमदार मौजूदगी ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के कई सीन्स और किरदारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
मेकर्स ने 8 अगस्त को शाम 7:01 बजे फिल्म का ट्रेलर जारी किया। इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा, संजीदा शेख समेत कई कलाकार नजर आए।
फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जबकि इसका निर्माण वेंकट के. नारायण ने किया है।
यश के लुक की ‘एनिमल’ से तुलना
ट्रेलर में यश का एक बोल्ड और इंटेंस लुक सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है। फिल्म में एक्शन, हिंसा और डार्क विजुअल्स की भरमार नजर आ रही है।
इन्हीं वजहों से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी तुलना रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से करनी शुरू कर दी।

ट्रेलर में यश डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जहां वह पिता और बेटे दोनों का किरदार निभाते दिखाई देते हैं।
उनके एक लुक की तुलना कुछ यूजर्स ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से भी की है।
कियारा आडवाणी की भी चर्चा
ट्रेलर में कियारा आडवाणी का लुक भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मेकर्स ने उन्हें फिल्म में एक ग्लैमरस और अहम भूमिका में पेश किया है।
वहीं, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और नयनतारा समेत बाकी कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
क्या है ‘टॉक्सिक’ की कहानी?
‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में अपराध, एक्शन और डार्क वर्ल्ड की झलक दिखाई गई है। हालांकि, मेकर्स ने ट्रेलर में कहानी से जुड़े कई अहम हिस्से भी दिखा दिए हैं।
अब फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि निर्देशक गीतू मोहनदास इन सभी किरदारों और कहानी को किस तरह जोड़ते हैं।
फिल्म में इतने बड़े कलाकारों की मौजूदगी के बीच हर किरदार को कितना स्क्रीन स्पेस मिलता है, यह भी देखने वाली बात होगी।
‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Also Read: KBC 18 में आमिर खान पहुंचे तो यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- चौथी शादी कब होगी?

