कानपुर में गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत दो की मौत

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा सामने आया है। गंगा बैराज से सटे नत्थूपुरवा गांव के निकट एक प्रशिक्षण (ट्रेनर) विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। विमान के गिरते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इस हादसे में विमान में सवार पायलट समेत दो लोगों की मौत हो गई है।

निजी कंपनी का था ट्रेनर विमान

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुआ यह विमान एक निजी कंपनी का था, जिसका उपयोग पायलट प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम और एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटा प्रशासन

विमान किस तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश हुआ या हादसे का सटीक कारण क्या था, इस संबंध में फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और नागरिक उड्डयन अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है, जो जांच के बाद हादसे की असली वजह का खुलासा करेंगे।

Also Read: जौनपुर में लूट के केस में लापरवाही पड़ी भारी, दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.