पश्चिमी UP में भी BJP की नई टीम तैयार, नवाब सिंह नागर ने 37 नेताओं को दी जिम्मेदारी

West UP BJP Team: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी नई क्षेत्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने 37 नेताओं वाली नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की सूची जारी की।

नई टीम (West UP BJP Team) में 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 13 कार्यसमिति सदस्य शामिल हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बनाई गई इस टीम में पश्चिमी यूपी के सामाजिक और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है।

4 महामंत्री और 10 उपाध्यक्षों को जिम्मेदारी

क्षेत्रीय महामंत्री के तौर पर अशोक मोंगा, हरीश सिंह, संजीव सिक्का और रूपेंद्र सैनी को जिम्मेदारी मिली है। वहीं विनोद त्यागी, मानसिंह गोस्वामी, हरेंद्र जाटव, प्रवीण मित्तल, बिजेंद्र कश्यप, अंकुर राणा, राजीव सिसोदिया, प्रदीप सैनी, विनोद चौधरी और सुभाष वाल्मीकि को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

क्षेत्रीय मंत्री के पद पर अजय भारद्वाज भराला, कुमुदिनी चौधरी, हरजिंदर कौर, सुखविंदर सोम, नितिन मलिक, महेश बाली, दीपक ऋषि गौंड़, वरुण गोयल, सौरव पाल लोधी और आयुष पवार को जगह दी गई है।

13 नेताओं को कार्यसमिति में स्थान

नई कार्यसमिति (West UP BJP Team) में मनोज शर्मा, गीता शर्मा, नितिन शर्मा, राजे कसाना, रवीना सिंह, कृष्ण चंद सैनी, रोहिल वाल्मीकि, हरमीत बख्शी, हेमंत लोधी, ललित गर्ग मोदी, संजय राणा, सतेंद्र चौधरी और राजीव लोचन प्रजापति को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि 25 जून को ही प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी टीम की घोषणा की थी। उसी संगठनात्मक बदलाव में नवाब सिंह नागर को पश्चिमी यूपी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। अब विधानसभा चुनाव में कुछ महीने बाकी होने के बीच पश्चिमी क्षेत्र की नई टीम के जरिए संगठन को बूथ से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक और मजबूत करने की तैयारी है।

Also Read: UP के अवध क्षेत्र में BJP की नई टीम का ऐलान, 34 सदस्यीय कार्यसमिति में 4 महामंत्री, OBC पर जोर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.