लखनऊ में 14 नए रूट पर दौड़ेंगी 300 इलेक्ट्रिक बसें, दीपावली से पहले शुरू होगा संचालन

Lucknow new Electric Buses: लखनऊ में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। राजधानी में 300 नई इलेक्ट्रिक बसें 14 नए रूटों पर चलाने की तैयारी है। इनका संचालन दीपावली के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।

इन बसों के आने से शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और सार्वजनिक परिवहन का विकल्प बढ़ेगा। लखनऊ के साथ प्रदेश के दूसरे शहरों के लिए भी कुल 1225 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जा रही हैं।

300 बसों में 100 छोटी और 200 बड़ी बसें

Lucknow को मिलने वाली 300 बसों में 9 मीटर की 100 बसें और 12 मीटर की 200 बसें शामिल होंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (City Transport Services Limited) ने इन बसों के लिए 14 नए रूट तय कर दिए हैं।

सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक विमल राजन ने बताया कि नगरीय परिवहन निदेशालय को भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर रूट और बसों का आवंटन किया गया है। बसें मिलते ही इन मार्गों पर संचालन शुरू कराया जाएगा।

Lucknow में पहले जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (JNNURM) के तहत 2009-10 में 250 CNG बसें मिली थीं। 15 साल की उम्र पूरी होने के बाद इन्हें हटा दिया गया। फिलहाल शहर में करीब 115 इलेक्ट्रिक बसें ही चल रही हैं।

इन 14 रूटों पर चलेंगी नई बसें

  • अंधे की चौकी से चारबाग – दूरी: 14.2 किमी | बसें: 20
  • चारबाग से बख्शी का तालाब – दूरी: 20.6 किमी | बसें: 20
  • काशीराम योजना से इंटीग्रल यूनिवर्सिटी – दूरी: 31.4 किमी | बसें: 30
  • पासी किला से विराजखंड – दूरी: 28 किमी | बसें: 30
  • राजाजीपुरम से बीबीडी – दूरी: 21.1 किमी | बसें: 20
  • चारबाग से माती – दूरी: 17 किमी | बसें: 20
  • स्कूटर इंडिया से इंजीनियरिंग कॉलेज – दूरी: 28 किमी | बसें: 20
  • चारबाग से मोहनलालगंज – दूरी: 20 किमी | बसें: 20
  • राजाजीपुरम से गुरगुरी तालाब – दूरी: 14 किमी | बसें: 15
  • दुबग्गा से अहिमामऊ – दूरी: 28.1 किमी | बसें: 20
  • दुबग्गा से विराजखंड – दूरी: 31 किमी | बसें: 20
  • दुबग्गा से आलमबाग – दूरी: 20 किमी | बसें: 20
  • दुबग्गा से कमता चौराहा – दूरी: 30 किमी | बसें: 20
  • बीबीडी से चारबाग – दूरी: 22.6 किमी | बसें: 25

फिलहाल Lucknow में City Bus सिर्फ 9 मार्गों पर संचालित हो रही हैं। शहर के मेट्रो कॉरिडोर वाले कई रूटों से बसें हटाई जा चुकी हैं। नई 300 इलेक्ट्रिक बसों के आने से इन रूटों पर सार्वजनिक परिवहन का नेटवर्क फिर बढ़ेगा।

प्रदेश स्तर पर कैबिनेट पहले ही 1225 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी दे चुकी है। नई बसों से प्रदूषण कम करने के साथ शहर में सार्वजनिक वाहनों की संख्या बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने पर जोर है।

Also Read: लखनऊ में सफाई कर्मचारियों ने काम रोका, नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन, LSA पर मनमानी का आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.