Siddharthnagar News: संभागीय परिवहन अधिकारी ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण, रिकॉर्ड और प्रपत्रों की जांच

Siddharthnagar News: संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गोरखपुर नरेश वर्मा ने आज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम, बायोमैट्रिक रूम सहित विभिन्न पटल प्रभारियों एवं पटल सहायकों के पटल पर पहुंचकर संबंधित प्रपत्रों और अभिलेखों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान सर्वर कक्ष की एक क्षतिग्रस्त दीवार को देखते हुए उसकी शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप कार्यालय में पारदर्शिता बनाए रखते हुए आम जनमानस से संबंधित कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजय सिंह, यात्री कर अधिकारी मुजफ्फर हुसैन सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: मझौली सागर को रामसर वेटलैंड घोषित कराने की पहल तेज, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने तैयार किया खाका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.