Lucknow News: मॉर्निंग वॉक पर निकले छात्र की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
Lucknow News: वार्निंग वॉक करने निकले छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। इकलौते पुत्र की मौत से कैंसर पीड़ित पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ीगढ़ी निवासी आरिफ (19) गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित सफा पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। जो शनिवार सुबह अपने घर से निकल वार्निंग वाक करते हुए एनएच 731 मार्ग पर स्थित मुजासा फ्लाइओवर पर पहुंचा ही था कि तभी अज्ञात वाहन ने आरिफ के जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मलिहाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
इकलौते पुत्र की मौत से घर में छाया मातम
हनीफ ने बताया कि आरिफ उनका इकलौता पुत्र था। जिसकी मौत से वह पूरी तरह टूट गए। हनीफ कैंसर पीड़ित है। साथ ही मृतक आरिफ के परिवार में उसकी माँ रेशमा, दो बहनें सबा और सना है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
Also Read: ‘नीले कपड़े पहनाकर BSP जैसा दिखा सकते हैं, चरित्र कैसे बदलोगे, चंद्रशेखर आजाद का सपा पर तंज

