17 साल के लक्ष्य रायचंदानी का धमाका, 240 रन ठोककर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

Sports News: राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले जा रहे अंडर-19 यूथ टेस्ट में भारत के 17 वर्षीय ओपनर लक्ष्य रायचंदानी ने शानदार दोहरा शतक जड़ दिया।

लक्ष्य ने 281 गेंदों में 240 रन की पारी खेली, जिसमें 24 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

इस पारी के साथ लक्ष्य ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ यूथ टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के फरहान आदिल के नाम था, जिन्होंने 1997 में 175 रन बनाए थे।

भारतीयों में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

लक्ष्य का 240 रन का स्कोर अंडर-19 यूथ टेस्ट में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

इस सूची में पवन शाह 282 रन के साथ पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 2018 में श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ यह पारी खेली थी।

Lakshya Raichandani

लक्ष्य की पारी यूथ टेस्ट इतिहास के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर में भी शामिल हो गई है।

277 रन की बढ़त दिलाई

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम पहली पारी में 217 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत की ओर से ईशान ओम् ने 5 विकेट लिए।

जवाब में भारत ने लक्ष्य की 240 रन की पारी और मोहित उल्वा के 92 रन की मदद से 494 रन बनाए।

लक्ष्य और मोहित ने नौवें विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी की। भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया पर 277 रन की बड़ी बढ़त हासिल की।

Also Read: Asian Games में भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल, 1 अक्टूबर को होगी फाइनल की जंग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.