श्रद्धा दुबे के बचपन का सच आया सामने, सहपाठी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Raebareli News: लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे मूल रूप से रायबरेली की रहने वाली है। उसके पिता और सौतेली मां आज भी यहीं रहते हैं, और श्रद्धा की पढ़ाई भी रायबरेली में ही हुई है। अब उसके बचपन के एक सहपाठी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सहपाठी के मुताबिक, श्रद्धा को शुरू से ही महंगे शौक थे और कक्षा आठ से ही उसकी कई रसूखदार युवकों से दोस्ती थी। उसके चक्कर में स्कूल के बाहर युवकों के बीच कई बार मारपीट तक हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि श्रद्धा के चक्कर में स्कूल के दिनों के दो प्रेमियों ने जहरीला पदार्थ तक खा लिया था। महंगे रेस्टोरेंट में पार्टी करना उसकी शुरुआत से ही आदत थी। श्रद्धा के साथ कक्षा पांच से हाईस्कूल तक पढ़े एक सहपाठी ने बताया कि वे मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल में पढ़ते थे। श्रद्धा के पिता जेई थे। सहपाठी के अनुसार, श्रद्धा को शुरू से ही पैसे वाले लड़के पसंद थे और वह अपनी लाइफस्टाइल लड़कों के पैसों से चलाती थी।
स्कूल के बाहर लड़कों में होती थी मारपीट
सहपाठी का दावा है कि स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में लड़के श्रद्धा का इंतजार किया करते थे। बड़े से लेकर छोटे बच्चे तक उसकी मित्रता सूची में शामिल थे, यहां तक कि कुछ टीचरों से भी उसकी दोस्ती थी। रोज स्कूल के बाहर श्रद्धा के चक्कर में मारपीट हुआ करती थी। सहपाठी ने बताया कि श्रद्धा हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही स्कूल आती थी, बाकी दिन गायब रहती थी। वह होम साइंस की छात्रा थी।
हमेशा अपना दबदबा बनाकर रखना चाहती थी
सहपाठी युवक ने यह भी बताया कि श्रद्धा हमेशा चाहती थी कि उसका दबदबा बना रहे। इसके लिए वह बड़े घरानों के लड़कों से दोस्ती करती थी और उनके पैसों से जिंदगी जीती थी। वह शुरू से ही ग्लैमर की दुनिया में जाना चाहती थी और मॉडल बनना चाहती थी। जो चीजें आम लोगों के पास नहीं होती थीं, वह श्रद्धा दुबे के पास रहती थीं।
Also Read: मैं होता तो माफिया को दो किक मारता, CM योगी ने CID सीरियल का जिक्र कर बताया फॉरेंसिक का महत्व

